Tuesday, September 22, 2026
Home देश ब्रेकिंग: जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी सोनू शेख उर्फ चिकना गिरफ्तार, बड़े...

ब्रेकिंग: जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी सोनू शेख उर्फ चिकना गिरफ्तार, बड़े खुलासे की उम्मीद

530

नई दिल्ली। Jahangirpuri Violence हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा पर हमला करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की जांच जारी है। अब तक 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सोनू शेख उर्फ सोनू चिकना को भी गिरफ्तार किया जा चुका है, जिस पर गोली चलाने का आरोप है। वीडियो पर सोनू शेख ही नीले रंग का कुर्ता पहनकर गोली चलाते दिखाई दे रहा है।

माना जा रहा है कि सोनू शेख से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस सोनू शेख की गिरफ्तारी को सबसे अहम मान रही है। इस बीच, केंद्र सरकार की भी जांच पर नजर है। वहीं मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। खासतौर पर भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने-सामने हैं।