Sunday, March 15, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़: कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में शामिल हुए भूपेश, आगामी चुनाव...

छत्तीसगढ़: कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में शामिल हुए भूपेश, आगामी चुनाव की तैयारी को लेकर हुई चर्चा

348

रायपुर। कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव सहित कई अहम विषयों पर चर्चा की गई। इसके आलावा विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों के परफॉर्मेंस पर भी चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित समन्वय समिति के तमाम सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने माना कि विधायकों के परफारमेंस में कमी महसूस की गई है। सभी विधायकों का रिपोर्ट कार्ड आ चुका है, जो भी कमियां है उन्हें दुरुस्त किया जाएगा। आगामी डेढ़ साल के समय में सब कुछ ठीक करने की कोशिश रहेगी।

समन्वय समिति की बैठक के बाद सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि “मेरा कार्यक्रम पहले से तय था, मैं आज इस बैठक में शामिल हुआ और बैठक में 2023 के चुनाव को लेकर रणनीति तैयार पर चर्चा हुई।

खैरागढ़ उपचुनाव की रणनीतियां 2023 चुनाव में अपनाए जाने के सवाल पर सीएम ने कहा कि ये उपचुनाव था, और वो आमचुनाव है। दोनों में अन्तर है, वनडे अलग है, 20-20 अलग है। आगामी चुनाव की तैयारी अभी से की जा रही है।