Friday, March 13, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी ब्रेकिंग: पटवारी का घूस लेते VIDEO वायरल, किसान किताब बनाने की...

सीजी ब्रेकिंग: पटवारी का घूस लेते VIDEO वायरल, किसान किताब बनाने की एवज में मांगी रिश्वत, सस्पेंड

407

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी अनुविभाग में एक पटवारी का घूस मांगने का वीडियो वायरल हुआ है। यहां एक ग्रामीण से किसान किताब बनाने की एवज में पटवारी रुपए मांग रहा था। जिसके बाद एडीएम ने पटवारी को सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बोड़तरा गांव के किसान संतोष जायसवाल को किसान किताब बनवानी थी। इसके लिए हल्का नंबर 26 में पदस्थ पटवारी नागेंद्र मरावी से उसने संपर्क किया।

आरोप है कि पटवारी नागेंद्र ने उससे 6 हजार रुपयों की मांग की। कहा कि पैसा दोगे तभी काम होगा। जितना मांगा है, उतना ही लगेगा। इस पर किसान 3 हजार रुपए देता है। जिसे पटवारी पास बैठे युवक को रुपए दिलवा देता है।

इस बीच किसान संतोष ने पटवारी से रुपयों के लेन-देन और बातचीत का पूरा वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वायरल भी कर दिया। वीडियो जब प्रशासन की संज्ञान में आया तो SDM मेनका प्रधान ने पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।

हालांकि जवाब से संतुष्ट नहीं होने के चलते सोमवार को पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया। उसे कानूनगों शाखा तहसील लोरमी में अटैच किया गया है।