Sunday, March 15, 2026
Home देश गौतम अडानी खरीदेंगे इस दिग्गज विदेशी सीमेंट कंपनी का पूरा भारतीय कारोबार,...

गौतम अडानी खरीदेंगे इस दिग्गज विदेशी सीमेंट कंपनी का पूरा भारतीय कारोबार, जानें कितने में होगी डील

426

नई दिल्ली। एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन गौतम अडानी (Gautam adani) एक और बड़ी डील के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। अडानी ग्रुप (Adani group) दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी खरीदने की तैयारी में है।

दरअसल, भारत में अंबुजा (Ambuja) और ACC सीमेंट की पेरेंट कंपनी होल्सिम लिमिटेड (Holcim) अपना सीमेंट कारोबार (Cement business) समेट रही है। अडानी ग्रुप होल्सिम का भारतीय सीमेंट कारोबार खरीदना चाह रहा है।

मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के मुताबिक, इस डील के लिए अडानी ग्रुप 13.5 अरब डाॅलर के साथ खरीदारों की लिस्ट में सबसे आगे है।

अंबुजा और एसीसी के अधिग्रहण के रेस में अडानी आगे
स़ूत्रों के अनुसार, “अडानी अंबुजा और एसीसी के अधिग्रहण की दौड़ में सबसे  आगे है।” अडानी ग्रुप की प्रमोटर संस्थाएं अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी में होल्सिम की हिस्सेदारी खरीदने के लिए 11 अरब डॉलर तक खर्च कर सकती हैं।

चूंकि, इस अधिग्रहण में ओनरशिप में बदलाव शामिल होगा, इसलिए दोनों कंपनियों के पब्लिक शेयरधारकों के लिए अलग-अलग ओपन ऑफर अनिवार्य होंगे।

सूत्रों ने कहा कि अडानी ग्रुप पब्लिक शेयरधारकों के लिए प्रमोटर्स हिस्सेदारी खरीदने के बाद ओपन पेशकश शुरू करने के लिए अतिरिक्त 2.5-3 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा। इसके लिए ग्रुप ने फाइनेंसिंग को अंतिम रूप दे दिया है।