ब्रेकिंग: पूर्व मुख्य सचिव की डॉक्टर बेटी हुई आनलाइन फ्राड की शिकार, जवानों का स्कीन टेस्ट करवाने नाम पर लाखों की ठगी

385

रायपुर। साइबर ठगों Cyber fraud ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव former Chief Secretary of Chhattisgarh Ajay Singh अजय सिंह की डाक्टर पुत्री से दो लाख 94 हजार रुपये की ठगी की। ठग ने स्वयं को सीआईएसएफ का जवान बताते हुए 15 जवानों का स्कीन टेस्ट करवाने के नाम पर उन्हें झांसे में लेकर ठगी की।

तेलीबांधा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीआइपी रोड स्थित मौलश्री विहार निवासी डा. अदिति सिंह Dr.Aditi Singh ने ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अदिति पेशे से चिकित्सक हैं। वे स्किन का इलाज करती हैं। 11 जून को उनके नंबर पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। ठग ने मरीज बनकर ही इन्हें फोन किया। खुद को सीआईएसएफ का जवान बताकर अपने झांसे में लिया। 15 जवानों का स्कीन टेस्ट करवाने की बात कहीं।

ठग ने कहा कि चेक-अप की फीस लगेगी वो में आपको आनलाइन भेज दूंगा। आनलाइन पेमेंट लेने के लिए डा. अदिति राजी हो गईं। ठग ने युवती से फोन-पे डाउनलोड करने को कहा। उन्होंने वैसा ही किया। इसके बाद ठग ने कुछ और एप और लिंक मोबाइल में भेजकर खाते की जानकारी ले ली। इसके बाद दो बार में कुल दो लाख 94 हजार 470 रुपए कट गए।