Tuesday, September 22, 2026
Home पुलिस IPS की गाड़ी को टक्कर मारकर भागे बदमाश…पकड़े गए तो पता चला...

IPS की गाड़ी को टक्कर मारकर भागे बदमाश…पकड़े गए तो पता चला कि ये है डीजल चोर…

438

बिलासपुर। बिलासपुर में प्रशिक्षु आईपीएस व उनकी टीम ने डीजल चोरी करने वाले बड़े गिरोह को पकडऩे में कामयाबी हासिल की है। गिरोह के आठ आरोपी सदस्यों को गिरफ्तार करने के साथ ही दो हजार लीटर डीजल बरामद किया गया है।
प्रशिक्षु आईपीएस व सीपत थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात गश्त पर थे। इस दौरान वे आसपास के इलाकों में गश्त करते हुए हींडाडीह तरफ पहुंच गए। तभी तड़के चार बजे उन्होंने हींडाडीह मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी बोलेरो को देखा और अपनी गाड़ी रुकवाई। पुलिस की गाड़ी को देखकर बोलेरो चालक टक्कर मारते हुए तेजी से सीपत की ओर भाग निकले। पुलिस की टीम के साथ आईपीएस विकास कुमार ने उनका पीछा किया। लेकिन, बोलेरो सवार नहीं मिले।
इस घटना के बाद सीपत पुलिस की टीम के साथ आईपीएस विकास कुमार आसपास के इलाकों में बोलेरो की तलाश करते रहे। इसके साथ ही सरकंडा थाने को भी नाकेबंदी करने के लिए पाइंट दिया गया। करीब दो घंटे के बाद पता चला कि संदिग्ध बोलेरो दर्राभाठा में है। खबर मिलते ही अपनी टीम के साथ विकास कुमार वहां पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने आरोपी ड्राइवर दिनेश सोनवानी को पकड़कर बोलेरो की तलाशी ली। तब बोलेरो के पीछे ड्रम में 35 लीटर डीजल मिला। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि दो बोलेरो में डीजल चोरों का गिरोह सक्रिय है। गिरोह में जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा के बगडबरी निवासी आरोपी धनसिंह (24 साल), आरोपी उमेंद राम (29 साल), आरोपी जनकराम (47 साल) शामिल हैं। पूछताछ में यह भी पता चला चोरी के डीजल को कुकदा में रहने वाले आरोपी राजू के मकान में रखते हैं। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी राजू के घर दबिश देकर दो हजार लीटर डीजल बरामद किया। वहीं मामले में दो आरोपी खरीदार राधेश्याम पटेल और आरोपी सुंदरलाल पटेल को भी गिरफ्तार किया गया है।