कवर्धा। ईलाहाबाद से तीर्थयात्रियों को लेकर छत्तीसगढ़ रही यात्री बस कवर्धा जिले कुकदूर थाना क्षेत्र के पोलमी घाट में गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। तीन यात्रियों के अभी बस के नीचे दबे होने की खबर है।
घटना की जानकारी देते हुए कवर्धा पुलिस अधीक्षक डा.लाल उमेद सिंह ने बताया कि ईलाहाबाद (हैदरगंज) से यात्री लेकर बिलासपुर जा रहीं बस खाई मे गिरी गई। इस हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हुए है। वही तीन यात्री बस के नीचे दबे हुए है जिसे बचाने के प्रयास में देर रात तक रेस्क्यू चलाया गया।
खबर लिखे जाने तक यात्री को नही निकाला जा सका था, घटना शाम में होने के कारण टीम देर से मौके पर पहुंची। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 3 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी ने बताया कुकदूर थाना क्षेत्र के पोलमी घाट(आगरपानी मोड) का है। बताया जा रहा है कि यह हादसा शाम 6.20 बजे हुआ है। यात्री बस क्रमांक एमपी 19, पी 2356 तेज रफ्तार से आ रही थी। इसी दौरान घाट वाले रास्ते में मोड होने के कारण बस 25 से 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी।