कोरबा: SP की सख्ती का असर, अवैध कारोबारियों की धरपकड़ से मचा हड़कंप… कोतवाली, पाली , दीपका बांकी मोंगरा सहित जिले में लगातार कारवाई…

395

कोरबा। पुलिस कप्तान संतोष सिंह की क्राइम मीटिंग का प्रभाव थानेदारो पर दिखने लगा है । बैठक में निर्देश के बाद अवैध कारोबारियों की धरपकड़ शुरू हो गई है। इस कड़ी में दीपका , कोतवाली , पाली के साथ-साथ बांकी मोंगरा में भी कार्रवाई की गई है और जिले में यह क्रम लगातार बना हुआ है।

 

बता दें कि ड्यूटी को लेकर सख्त माने जाने वाले कप्तान के पदस्थ होते ही अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा कसने लगा है। यही वजह है कि कप्तान के तेवर को देख थानेदार भी अपनी कुर्सी बचाने के लिए अवैध कारोबारियों पर लगातार कारवाई कर रहे हैं । इसी कड़ी में आज पाली पुलिस ने 690 लीटर डीजल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वही कोतवाली थानेदार ने भी 540 रुपये नगदी के साथ एक सटोरिये को धर दबोचा है।

बात करें कोयलांचल के थाना दीपका की, तो यहां भी 80 लीटर अवैध शराब जब्त कर एक महिला को गिरफ्तार किया है।

इसी तरह बांकी मोंगरा थानेदार ने भी 03 कबाड़ चोरों के साथ एक खरीददार को भी पकड़कर जेल भेजा है। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए साइबर सेल ने भी ठगी के एक मामले में पीड़ित को रकम दिलाने में सफलता प्राप्त की है। मतलब सभी थाना प्रभारियों ने एस.पी. के निर्देश पर धरपकड़ कर अवैध कारोबारियों के कारोबार पर शिकंजा कसा है।

लगातार हो रही कार्यवाही से जहां अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है तो वही दूसरी ओर कप्तान से जिले की जनता को आस जगी है कि आने वाले दिनों में जिले में अपराध का ग्राफ कम होगा।