Tuesday, March 3, 2026
Home पुलिस Breking: बालको प्लांट में मजदूर की मौत…प्रबंधक और सेफ्टी ऑफिसर के खिलाफ...

Breking: बालको प्लांट में मजदूर की मौत…प्रबंधक और सेफ्टी ऑफिसर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज, मचा हड़कंप..

2113

कोरबा। बालको प्लांट में काम कर रहे मजदूर की मौत के मामले में प्रबंधक और सेफ्टी ऑफिसर पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ है। एफआईआर दर्ज के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि बालको के एल्मुना हैंडलिंग प्लांट क्रमांक 2 के अंदर 22 नवम्बर 2018 को कैप्सूल वलकर वाहन में लोड एल्मुना पावडर को खाली करते समय बाल्को कर्मचारी धीरेंद्र कुमार शांडिल्य वलकर वाहन के ऊपर चढ़कर ढक्कन को खोलते समय नीचे गिर गया था। इस दौरान धीरेंद्र कुमार शांडिल्य के सिर गंभीर चोटें आई थीं और इसकी मौत हो गई थी। हादसे में जांच के दौरान खान प्रबंधक सेफ्टी इंचार्ज की लापरवाही का मामला सामने आया है।

पुलिस जांच में ये भी सामने आया कि मामला को बालको थाना में आकस्मिक मृत्यु बताकर हादसे को छुपाया गया था। इसी हादसे में मृतक के सहकर्मी शाहरुख खान ने थाना में उपस्थित होकर बताया कि मृतक की मौत कैप्सूल में लोड एल्मुना पाउडर को खाली करते समय गाड़ी से गिरने से हुई है।

प्लांट में हुए इस हादसे की सूक्ष्म जांच में यह बात सामने आई कि बालको प्रबंधक औऱ सेफ्टी ऑफिसर की लापरवाही से श्रमिक की मौत हुई है। इस पर बालको पुलिस ने बालको प्लांट के प्रबंधक और सेफ्टी ऑफिसर पर आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया है।

वर्सन

22 नवंबर 2018 को बालको प्लांट में काम करने वाले एक मजदूर धीरेंद्र कुमार सांडिल्य की मौत हुई थी। इस घटना को बालको प्रबंधन ने छुपाते हुए सामान्य मृत्यु बताया था। मामले की जांच में प्रबंधन की लापरवाही से श्रमिक की मौत की पुष्टि हुई है। इस पर बालको प्रबंधक और सेफ्टी ऑफिसर सहित अन्य पर धारा 304A के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

विजय चेलक, थाना प्रभारी बालको