Wednesday, March 4, 2026
Home पुलिस Breaking: नागरिक संघर्ष समिति के नूर अरबी को रेलवे पुलिस ने थमाया...

Breaking: नागरिक संघर्ष समिति के नूर अरबी को रेलवे पुलिस ने थमाया नोटिस…7अगस्त को RPF थाना में उपस्थित होने भेजा समन…

485

कोरबा। नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष और रेल रोको आंदोलन के मेंम्बर नूर नियाज आरबी को रेलवे पुलिस ने नोटिस थमाया है। उन्हें आरपीएफ थाना में 7 अगस्त को उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने समन भेजा गया हैं।

बता दें कि 26 जुलाई को कुसमुंडा रेलवे स्टेशन के समीप रेल रोककर आंदोलन किया था। आंदोलनकारियो के रेल रोकने से प्रबंधन को नुकसान उठाना पड़ा था। सरकारी कार्य मे बाधा पर आरपीएफ पुलिस ने आंदोलनकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। अब इस मामले में रेलवे पुलिस ने आंदोलकारियों से बयान दर्ज करने समन जारी किया हैं। इस मामले में आंदोलन करने वाले नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष नूर नियाज आरबी को नोटिस थमाया हैं।