पर्यावरण संरक्षण हेतु आम जनसमुदाय को जोड़कर उनकी आवाज बनें …राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर भारतीय मजदूर संघ के प्रत्येक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों के घर होगा प्रकृति वंदन…

233

कोरबा।भारतीय मजदूर संघ कोरबा जिला की बैठक भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन के कार्यालय कोरबा में रखी गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, (पर्यावरण संरक्षण गतिविधि) के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख डा. अनिल कुमार मिश्रा जी (जो कोरबा जिला के दो दिवसीय प्रवास पर हैं)। पर्यावरण मंच के अखिल भारतीय प्रभारी श्री लक्ष्मण चंद्रा जी ,भारतीय मजदूर संघ कोरबा जिला के जिला मंत्री श्री नवरतन बरेठ, भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन बिलासपुर के अध्यक्ष श्री अश्विनी मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे।
उक्त बैठक में डॉ. अनिल कुमार जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण के विषय को लेकर आम जनमानस को जोड़ते हुए हमें उनका आवाज बनना होगा आज के समय में पर्यावरण के क्षेत्र में हर संगठन पर्यावरण प्रदूषण एवं उनके संरक्षण व रोकथाम के उपाय को लेकर कार्य कर रहा है। निश्चित रूप से भारतीय मजदूर संघ समाज के क्षेत्र में कार्य करते हुए पर्यावरण संरक्षण को लेकर आम जनमानस को जोड़ते हुए जन जागरण कर रही है एवं उनकी आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाने का भी कार्य कर रही है। हम समाज के बीच कार्य करते हैं तो हमें पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाज में एक जन आंदोलन के रूप में कार्य करना होगा। आगामी 28 अगस्त को भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के रूप में मनाता है अतः भारतीय मजदूर संघ के प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि अपने अपने घरों में एवं आम लोगों के घरों में अधिक से अधिक प्रकृति वंदन का कार्यक्रम कराएं। आज राष्ट्र भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर *पानी बचाओ, पेड़ लगाओ और पॉलीथिन हटाओ* को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर जो कार्य चल रही है वह वास्तव में छत्तीसगढ़ की ही देन है, इसका राष्ट्रीय स्तर पर वृहद रूप से जनजागरण का कार्य चल रहा है।
आज पर्यावरण संरक्षण गतिविधि एवं पर्यावरण मंच के द्वारा बहुत ही कम समय में देशभर में लगभग 9 से 10 लाख लोगों को जोड़ लिया गया है। जो कि बहुत बड़ी उपलब्धि है।
पर्यावरण मंच के अखिल भारतीय प्रभारी श्री लक्ष्मण चंद्रा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के समय में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पर शासन प्रशासन स्तर पर वर्जित किया गया है यह पर्यावरण मंच के द्वारा लोगों एवं समाज के बिच जाकर लगातार आवाज बुलंद करने के कारण हुआ है। हमें 28 अगस्त पर्यावरण दिवस के दिन सर्वप्रथम अपने घरों में पोधों की पुजा अर्चना कर प्रकृति वंदना कर बाहर निकालें, उसके बाद पर्यावरण दिवस के अन्य कार्यक्रमों में भाग लें तो समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा। जहाँ भी वृक्षारोपण का कार्य करें वहां उसके संरक्षण पर अवश्य ध्यान दें
बैठक को संचालन करते हुए जिला मंत्री नवरतन बरेठ ने उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं को बताया कि आगामी पर्यावरण दिवस पर जिला भारतीय मजदूर संघ द्वारा कोरबा में जिला स्तर पर वृक्षारोपण, रैली एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन करेगा। भारतीय मजदूर संघ जिला कोरबा इस हेतु व्यापक प्रचार प्रसार एवं जन जागरण का कार्यक्रम करेगा।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षता कर रहे अश्वनी मिश्रा जी ने आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा किया। उक्त बैठक में जिला भारतीय मजदूर संघ के सह मंत्री मनमीत सिंह, रंजय सिंह, बाबूलाल चंद्रा, दादू लाल राठौर, बनवारी लाल चंद्रा, राजेंद्र यादव, तोरण सिंह राठौर, दिनेश कुमार जैन एवं भारतीय मजदूर संघ के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।