नन्ही इशिता ने दुबई में लहराया देश का परचम “कथक नृत्य प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल” बढ़ाया जिले का मान…

303

कोरबा। जिले के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के चौथी कक्षा में अध्ययन रत नन्हीं इशिता ने विगत दिनों 13 से 16 अगस्त तक दुबई में आयोजित 10 वी कल्चरल ओलम्पियाड ऑफ परफोर्मिंग आर्ट 2022 में माइनर वर्ग में कथक नृत्य का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए (प्रथम पुरस्कार स्वर्ण पदक) प्राप्त कर कोरबा जिले के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया हैं।UNSKO की ऑफिसियल पार्टनर संस्था ABSS’s GLOBL COUNCIL OF ART AND CULTURE DUBI-UAE के द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता विभिन्न विधाओं में देश विदेश के लगभग 1500 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया। जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा था तब जिले की ये नन्ही सी बालिका दुबई में अपनी कला से देश संस्कृति को अरब वाशियो तक पहुंचाने में लगी थी।

बता दें कि ये नन्हीं परी इशिता इसके पहले भी राष्ट्रीय स्तर की कई बार कथक नृत्य प्रतियोगिताओ में भाग ले चुकी है तथा तीन बार राष्ट्रीय स्तर प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। इनके पिता रघुनंदन कश्यप एवं माता अनीता कश्यप इनकी नृत्य में रुचि को पहचानते हुए मात्र 4 वर्ष की उम्र से ही कथक नृत्य की शिक्षा के लिए बालको नगर के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तबला वादक एवं प्रख्यात नृत्य गुरु श्री मोरध्वज वैष्णव जी के पास ले गए जहां पर विगत 5 वर्षों से कत्थक नृत्य की विधिवत शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।

इशिता कश्यप की इस उपलब्धि से संपूर्ण छत्तीसगढ़ संगीत जगत गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इतनी कम उम्र में इनकी योग्यता को देखते हुए नृत्य के जानकारों का मानना है कि भविष्य में और भी अनेक उपलब्धियों से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करती रहेगी तथा नृत्य जगत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन करेगी। इनकी इस उपलब्धि से इनके गुरुओ एवं संगीत प्रेमियों सहित सभी सम्बन्धियो में हर्ष और उत्साह व्याप्त है।सभी इशिता को अपना आशीर्वाद एवं बधाई संदेश भेज रहे हैं। सभी ने इनके उज्वल भविष्य की कामना की है।
नन्हीं परी इशिता के इस उपलब्धि के लिए न्यूज 36 गढ़ परिवार भी इन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करती है।