झारखंड में सियासी संकट के बीच 6 घंटे बाद विधायकों के साथ रांची लौटे सीएम सोरेन, छत्‍तीसगढ़ में शिफ्ट करने की खबर महज अटकलें निकली

179

CM Soren returned to Ranchi with MLAs after 6 hours amid political crisis in Jharkhand, news of shifting to Chhattisgarh turned out to be mere speculation

रांची। (Jharkhand Political Crisis) झारखंड में  शनिवार को दिनभर सियासी घटना क्रम लगातार बदलता रहा। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और JMM के विधायक लतरातू बांध से रांची लौट आए हैं।

दरअसल झारखंड के यूपीए के कुछ विधायक मुख्यमंत्री आवास पर बैग और सामान लेकर पहुंचे थे। इसी को देखते हुए अटकलें लगाई जा रही थी कि विधायकों को छत्तीगढ़ शिफ्ट किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार , झारखंड कांग्रेस मामलों के प्रभारी अविनाश पांडेय मोरहाबादी के स्टेट गेस्ट हाउस में पार्टी विधायकों की बैठक करने वाले हैं। जिसमें आगे की रणनीति पर विचार किया जाना है।

इधर, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया है कि राजभवन में उन्हें सत्ता से बेदखल करने की साजिश रची जा रही है। लेकिन, उनकी कोई भी साजिश सफल नहीं हो रही, क्योंकि उन्हें पता है कि झारखंड की मिट्टी के इस नौजवान को आसानी नहीं गिराया जा सकता है।