Monday, August 31, 2026
Home देश ब्रेकिंग:  नीतीश कुमार को भाजपा ने दिया एक और झटका,   इस केंद्र...

ब्रेकिंग:  नीतीश कुमार को भाजपा ने दिया एक और झटका,   इस केंद्र शासित राज्‍य में JDU की पूरी यूनिट बीजेपी में शामिल

443

Daman and Diu News: नई दिल्ली। बिहार में नई गठबंधन की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी की दमन और दीव यूनिट ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा की ओर से ट्वीट करके बताया गया कि ‘दमन और दीव के जेडीयू के 17 में से 15 जिला पंचायत सदस्य व प्रदेश जेडीयू की पूरी यूनिट सोमवार को भाजपा में शामिल हो गई।

Daman and Diu News:  बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अरुणाचल प्रदेश में जदयू के अधिकांश विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके अलावा मणिपुर के 7 में से 5 विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। जदयू के पांच विधायकों को पिछले हफ्ते भाजपा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में सत्तारूढ़ दल की सदस्यता दिलाई गई।