Thursday, April 16, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी: कवर्धा में  BJP को तगड़ा झटकाः भाजपा नेता समेत 250 कार्यकर्ता...

सीजी: कवर्धा में  BJP को तगड़ा झटकाः भाजपा नेता समेत 250 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल, मंत्री अकबर ने कराया प्रवेश

391

CG: Big blow to BJP in Kawardha: 250 workers including BJP leader join Congress, Minister Akbar made entry

कवर्धा।  पूर्व सीएम डाॅ रमन सिंह के गृह जिला में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।   सोमवार को  प्रदेश के वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के दिवसीय कवर्धा के दौरे के दौरान बीजेपी के 250 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए।

प्रदेश के वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर एक दिवसीय  दौरे पर रहे आज कवर्धा पहुंचे थे। इस दौरान कलेक्ट्रेट दफ्तर में आयोजित नवीन राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां सैकड़ों गरीब परिवारों को राशन कार्ड वितरण किया।

साथ ही शहर के श्याम प्लाजा में भाजपा पूर्व पार्षद टेकसिंह जांगड़े, ओबीसी महासभा की अध्यक्ष पूर्णिमा चंद्रकार, उदित झरिया समते 250 से अधिक लोगों को मंत्री ने कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर मंत्री अकबर ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करवाया।