Wednesday, October 7, 2026
Home देश शाह के दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर में ब्लास्ट, ऊधमपुर में 8 घंटे...

शाह के दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर में ब्लास्ट, ऊधमपुर में 8 घंटे के भीतर दो बसों में ब्लास्ट

309

Blast in J&K before Shah’s visit, Blast in two buses in Udhampur within 8 hours
श्रीनगर। गृृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में  दोमेल चौक पर पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक खाली बस में दो ब्‍लास्‍ट हुआ। इसमें 2 लोग घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरा ब्लास्ट गुरुवार सुबह 6 बजे बस स्टैंड पर खड़ी एक खाली बस में हुआ।

गृहमंत्री के दौरे से पहले धमाके

बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के दो दिन के दौरे पर जा रहे हैं। उनके दौरे से पहले दो ब्लास्ट होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियां ने अलर्ट जारी कर दिया है। इससे पहले उनका जम्मू दौरा 30 सितंबर के लिए तय किया गया था, लेकिन 27 सितंबर को इसे स्थगित कर दिया गया।