Wednesday, March 4, 2026
Home देश Chandra Grahan : चंद्र ग्रहण की समाप्ति के तुरंत बाद कर लें...

Chandra Grahan : चंद्र ग्रहण की समाप्ति के तुरंत बाद कर लें ये 5 काम, नकारात्मकता से मिलेगा छुटकारा

441

नई दिल्ली। Chandra Grahan : साल का अंतिम चंद्र ग्रहण शुरू हो गया है। शाम को 6 बजकर 20 मिनट तक ग्रहण रहेगा। संपूर्ण भारत में ये चंद्र ग्रहण देखा जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण का बहुत अधिक महत्व होता है। चंद्र ग्रहण के बाद कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

स्नान करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण के बाद (Chandra Grahan) स्नान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है स्नान करने से ग्रहण का प्रभाव समाप्त हो जाता है। नहाने के पानी में गंगा जल डालकर स्नान करें।

साफ- स्वच्छ वस्त्र पहन लें

ग्रहण की समाप्ति के बाद स्नान करें और फिर साफ-स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें।

घर में गंगा जल का छिड़काव करें

ग्रहण की समाप्ति के बाद घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए। घर के मंदिर में भी गंगा जल का छिड़काव करें।

भगवान का गंगा जल से अभिषेक करें

ग्रहण के बाद देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करना चाहिए।

गाय को रोटी खिलाएं

ग्रहण खत्म हो जाने के बाद गाय को (Chandra Grahan) रोटी जरूर खिलाएं। गाय को रोटी खिलाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय को भोजन कराने से सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिल जाती है।