Tuesday, September 29, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: जोगी कांग्रेस का गृहमंत्री निवास घेराव आज, ऋचा जोगी पर...

CG News: जोगी कांग्रेस का गृहमंत्री निवास घेराव आज, ऋचा जोगी पर एफआईआर का विरोध

332

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की बहू ऋचा जोगी पर जाति प्रमाणपत्र के मामले में षड़यंत्र रच FIR दर्ज करने एवं बढ़ते अपराध एवं बिगड़ते कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर जोगी कांग्रेस आज गृहमंत्री के निवास का घेराव कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

CG News: कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष संदीप यदु एवं अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने बताया कि दोपहर दो बजे पार्टी कार्यकर्ता सागौन बंगला से गृहमंत्री निवास की ओर कूंच करेंगे।