मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री (Video) की सामंतवादी सोच है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया किसान रमन सिंह को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ..मैं तो छत्तीसगढ़िया किसान हूं, मुझे तो वो कभी चुहा, कभी बिल्ली, कभी कुत्ता इन विभूषणों से सुषोभित कर रहे हैं, तो उन्हें ये बर्दाश्त नहीं हो रहा है। छत्तीसगढ़िया किसान उन्हें बर्दाश्त नहीं है। ये उनकी प्रवृति ही ऐसी है। उनकी सामंती प्रवृति ऐसी है चूहा, बिल्ली, कुत्ता जैसे शब्दों से विभूषित कर रहे हैं। ये उनकी सामंती प्रवृति को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने आरक्षण के चलते मेडिकल कॉलेज में एडमिशन रुकने के मामले में भी बयान दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बहुत जल्द मामले का हल निकल आएगा। विशेष सत्र में चर्चा के बाद हल निकल जाएगा। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री सीएम बघेल शेगांव में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।"बड़े लोगों" को उनकी सामंती सोच मुबारक हो।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 18, 2022
मैं डॉक्टर साहब के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना करता हूँ। pic.twitter.com/UL6GUE7BvL