Friday, September 25, 2026
Home सुकमा सुकमा में पुलिस की सरकारी गाड़ी में लगी भीषण आग, समय रहते...

सुकमा में पुलिस की सरकारी गाड़ी में लगी भीषण आग, समय रहते बाहर निकले जवान

5

The Duniyadari: सुकमा। कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर के पास शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब सुकमा पुलिस के एक शासकीय वाहन में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग इतनी तेज हो गई कि वाहन से धुआं और लपटें उठने लगीं।

घटना के दौरान वाहन में मौजूद पुलिसकर्मियों को जैसे ही आग लगने का एहसास हुआ, उन्होंने तत्काल वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान की ओर कदम बढ़ाया। समय रहते सभी के बाहर निकल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और गाड़ी जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

फिलहाल आग किस वजह से लगी, इसकी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी समेत अन्य संभावनाओं को लेकर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना में किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।