Wednesday, March 4, 2026
Home देश बिग ब्रेकिंग: PM मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई...

बिग ब्रेकिंग: PM मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस को वॉट्सएप पर ऑडियो मैसेज से मचा हड़कंप

270

नई दिल्ली। Death threats to PM Modi: मुंबई पुलिस को वॉट्सएप पर पीएम मोदी को जान से मारने का ऑडियो मैसेज भेजकर धमकी दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें यह धमकी मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर के जरिए दी गई है।

Death threats to PM Modi: बताया जा रहा है कि यह मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर ऑडियो संदेश (Audio Message) के जरिए दिया गया है। इस ऑडियो संदेश में कहा गया है कि डी कंपनी के दो लोगों को पीएम मोदी को मारने का काम सौंपा गया है।

Death threats to PM Modi: वहीं प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी की खबर मिलते ही मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं पीएम मोदी को धमकी देने के पीछे किसी आतंकी संगठन या किसी शख्स की शरारत तो नहीं है।

Death threats to PM Modi: ऑडियो संदेश हिंदी भाषा में भेजे गए हैं। अब तक 7 बार धमकी भरे मैसेज भेजे जा चुके हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब मुंबई पुलिस को धमकी भरा संदेश मिला है। इससे पहले भी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक धमकी भरा ऑडियो क्लिप आया है, जिसमें पाकिस्तान से मुंबई में 26/11 जैसे बम धमाके करने की धमकी दी जा चुकी।