OMG: मरीज के पेट में मिले 187 सिक्के, 2 घंटे चली सर्जरी,डॉक्टर भी हैरान

187

बागलकोट (कर्नाटक)। कर्नाटक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बागलकोट में डॉक्टरों ने 58 वर्षीय मरीज के पेट से 187 सिक्के निकाले हैं। मरीज दयामप्पा मनोरोग से पीड़ित है। उल्टी और पेट में दर्द के बाद परिजन उसे बागलकोट के हनागल श्री कुमारेश्वर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे किया और एंडोस्कोपी की।

 

 

0.पेट से निकाले 187 सिक्के

OMG:जांच करने पर पता चला कि उसके पेट में सिक्के हैं। दो घंटे की सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने सिक्के निकाले। डॉक्टर ईश्वर कलबुर्गी ने बताया कि उल्टी और पेट में तकलीफ की शिकायत के बाद भर्ती कराए गए मरीज के शरीर से 187 सिक्के मिल हैं।

OMG:डॉक्टर ईश्वर कलबुर्गी ने कहा कि मरीज दयामप्पा सिजोफ्रेनिया पीड़ित है। पिछले 2-3 महीनों से सिक्के निगल रहा था। इनमें पांच रुपये के 56, दो रुपये के 51 और एक रुपये के 80 सिक्के हैं। इन कॉइंस का वजन 1.5 किलोग्राम है।

OMG: डॉ. कलबुर्गी ने कहा कि यदि एक सिक्का होता तो हम एंडोस्कोपी के माध्यम से निकाल सकते थे, लेकिन इस केस में कई सारे थे। इसलिए हमें ऑपरेशन करना पड़ा। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है।