Saturday, March 7, 2026
Home देश Gang Rape : हैवानियत की हदें पार…गैंगरेप कर प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट...

Gang Rape : हैवानियत की हदें पार…गैंगरेप कर प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट से जलाया

269

मुंबई। Gang Rape : मुंबई में 42 साल की एक महिला के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी गईं। कुर्ला इलाके में घर में घुसकर तीन लोगों ने महिला के साथ पहले गैंगरेप किया, फिर हथियार से हमला किया और बाद में उसके प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट से जलाया। इस घटना का वीडियो बनाने के बाद आरोपियों ने महिला को धमकी भी दी कि अगर पुलिस को इसके बारे में बताया तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

मुंबई में 42 साल की एक महिला के साथ हैवानियत (Gang Rape) की सभी हदें पार कर दी गईं। यहां तीन लोगों ने घर में घुसकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने इस दौरान महिला के ऊपर धारदार हथियार से हमला किया और प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट से भी जलाया। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि 42 वर्षीय एक महिला के साथ तीन लोगों ने घर में घुसकर सामूहिक बलात्कार किया और उस पर धारदार हथियार से हमला भी किया। अधिकारी ने कहा कि महिला ने बताया कि इस दौरान उसके प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट जला भी दिया।

महिला के साथ ये वारदात बुधवार तड़के कुर्ला इलाके में हुई। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी और पीड़िता एक ही इलाके में रहते हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, “आरोपियों ने एक-एक करके उसके साथ बलात्कार किया और अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। उन्होंने उसके प्राइवेट अंगों को सिगरेट से जलाया और उसके सीने और दोनों हाथों पर धारदार हथियार से हमला किया। आरोपियों में से एक ने इस घटना का वीडियो बना लिया और धमकी दी कि अगर उसने पुलिस से संपर्क किया तो इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला (Gang Rape) ने पड़ोसियों को इस बारे में पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद उन्होंने एक एनजीओ से संपर्क किया और एक एफआईआर दर्ज की गई। तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 376 डी (सामूहिक बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), 324 (खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और अन्य अपराधों के तहत आरोप लगाए गए हैं। अभी तक उन आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है, अधिकारी ने कहा कि उन्हें पकड़ने का प्रयास जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।