Wednesday, March 11, 2026
Home देश robbery: प्रेमिका को मंहगे गिफ्ट और फरमाइश पूरी करने प्रेमी ने दोस्तों...

robbery: प्रेमिका को मंहगे गिफ्ट और फरमाइश पूरी करने प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर की अपने ही घर में डाली डकैती, 4 गिरफ्तार

283

मेरठ। robbery: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक शख्स प्रेमिका के खर्चे उठाने और अय्याशी करने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही घर में डकैती डलवा दिया। युवक ने पहले दोस्तों के साथ मिलकर प्लान बनाया फिर देर रात इसे अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने बेटे समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी का सारा सामान बरामद हुआ। मामाला शताब्दीनगर का है।

robbery: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शताब्दीनगर निवासी योगेश कुमार किसी काम से मंडी गए हुए थे। वहीं घर पर उनकी पत्नी ऊषा और बेटा नमन थे। रात करीब साढ़े दस बजे नमन ने कॉल कर पिता और पुलिस को घर में डकैती होने की सूचना दी। उसने बताया कि नकाबपोश बदमाशों ने 13 लाख 40 हजार रुपए और जेवरात लूटकर गए हैं।

robbery: वहीं पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई। योगेश ने अंदेशा कि उसका बेटा नमन पहले भी घर से रुपए चोरी कर चुका है संभवत उसी ने इस घटना का भी प्लान बनाया हो। जब पुलिस ने नमन से सख्ती से पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हो गया।

0.प्रेमिका के खर्चें उठाने के लिए डालवाया डकैती

robbery: नमन ने बताया कि वो बीकॉम कर गुरुग्राम की एक कंपनी में 28 हजार रुपए महीने की नौकरी करता है। गर्लफ्रेंड के खर्चे उठाने और अय्याशी करने के लिए उसने पहले भी घर से चोरी कर चुका है। इन्हीं हरकतों की वजह से उसका घर कभी-कभार ही आना हो पाता है।

robbery: इस घटना के बाद नमन ने अपने मौसेरे भाई को फंसाना चाहा। लेकिन, पिता ने नमन के साजिश पर संदेह हो गया और पुलिस को सख्ती के साथ पूछताछ करने को कहा। जिसके बाद पूछताछ में पता चला कि प्रेमिका के खर्चे उठाने के लिए उसने पिता के पैसे और मां के मंगलसूत्र की लूट कराई थी।

0.दोस्तों ने दिया था साथ

robbery: नमन की निशानदेही पर पुलिस ने उसके तीन दोस्त चिंटू, शिवम सैनी और शिवम गिललल को गिरफ्तार कर लिया। युवकों के पास से लूट की सारी रकम और जेवरात बरामद हुआ।

robbery: आरोपियों ने बताया कि लूट का बंटवारा 30-70 प्रतिशत के हिसाब से होने वाला था। 70 प्रतिशत हिस्सा नमन को और 30 प्रतिशत हिस्सा अन्य तीनों दोस्तों का था।