CG: प्रेमी ने धोखा देकर दूसरी युवती से कर ली शादी, नाबालिक प्रेमिका को पता चला तो पहुँची थाने, दूल्हा पहुँचा सलाखों के पीछे

240

रायपुर। राजधानी रायपुर में नाबालिक प्रेमिका को धोखा मिलने पर वह प्रेमी के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुँच गयी जिसके बाद पुलिस दूल्हे को उठा ले आयी और अब धोखेबाज़ प्रेमी हवालात में बंद है।

मामला टिकरापारा थाना इलाके का है जहां नाबालिक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की आरोपी दुर्गेश साहू उम्र 24 वर्ष ने पीड़िता को शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दुर्गेश ने शादी किसी दूसरी युवती के साथ रचा ली,जिसकी जानकारी होने पर नाबालिक प्रेमिका ने तत्काल पुलिस में शिकायत की और बलात्कार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने दुर्गेश को गिरफ़्तार किया।