ED ने कोयला की अवैध वसूली मामले में आठ हजार पन्ने का चालान किया पेश..बड़े ट्रक में दस्तावेज लेकर पंहुचे कोर्ट…

414

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मनी लांड्रिंग और कोल परिवहन में कथित अवेध लेवी के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने स्पेशल जज अजय कुमार राजपूत की अदालत में आठ हजार पेज का चालान पेश किया है। एक बड़े ट्रैक में ईडी के अधिकारी चालान भरकर लाए। ट्रंक में सूर्यकांत लिखा हुआ है। यानी ऐसे तीन और ट्रंक आएंगे। 250 पेज की केस समरी है।

ईडी ने फिलहाल चार आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया गया है। इनमें अवैध लेवी के कथित सरगना सूर्यकांत तिवारी, आईएएस समीर विश्नोई, सूर्यकांत के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी और कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल शामिल हैं। ईडी ने अभी दस्तावेजों के आधार पर 152 करोड़ के हेरफेर की जानकारी दी है।

ईडी ने 13 अक्टूबर को आईएएस समीर विश्रोई, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। 60 दिन में चालान पेश करना था। इससे पहले ही ईडी ने आज चालान पेश कर दिया। अभी सीएम सचिवालय की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के नाम पर चालान पेश नहीं किया गया है।

आठ हजार पेज के चालान में सिर्फ ढाई सौ पेज की समरी है। बाकी बयान और जब्त किए गए दस्तावेजों की कॉपी है। कहा जा रहा है कि अब तक जो दस्तावेज बरामद हुए हैं, उसके आधार पर 152 करोड़ के हेरफेर की जानकारी कोर्ट को दी गई है।