Sunday, July 12, 2026
Home छत्तीसगढ़ Railway Track : रेलवे ट्रैक पर मिली भाई-बहन की लाश…अटकलों का बाजार...

Railway Track : रेलवे ट्रैक पर मिली भाई-बहन की लाश…अटकलों का बाजार गर्म

263
महासमुंद। Railway Track : रेलवे ट्रैक में भाई बहन की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है। दोनों को आखिरी बार गांव में आयोजित भंडारे के कार्यक्रम में देखा गया था। मृतक का नाम लोकेश्वर पुराणिक है। जानकारी के मुताबिक भंडारे के बाद से ही दोनों का कुछ पता नहीं चला। कुछ समय बाद दोनों की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, सिवनीकला निवासी लोकेश्वर पुरानिक पहले से शादीशुदा था।

दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की अटकलें

लोकेश्वर और रिश्ते में उसकी 16 साल की बहन शुक्रवार शाम (Railway Track) को गांव में आयोजित भंडारे में दिखे थे। यहां भंडारा भागवत कार्यक्रम के बाद आयोजित किया गया था। बताया गया था कि दोनों को यहीं आखिरी बार देखा गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। दोनों एक ही गांव में रहते थे। दोनों दूर के रिश्ते में भाई बहन थे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। जिसके चलते दोनों ने जान दी है। फिलहाल कोमाखान पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। कार्यक्रम के बाद सब अपने घर चले गए थे। मगर ये दोनों का कुछ पता नहीं चला। इस बीच देर रात कुछ लोगों ने गांव से गुजरे ट्रैक पर दो लोगों की लाश देखी थी। इसके बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई। बाद में पुलिस ने आस-पास के लोगों के जरिए पता लगाया। तब दोनों शवों की पहचान हो सकी है। अगले दिन दोनों का शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ये मामला आत्महत्या (Railway Track) का लगा रहा है। हम परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। वहीं गांव वालों ने दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात कही है। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जांच जारी है।