Friday, September 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: ​भिलाई में वंदे भारत एक्सप्रेस में फिर पत्थरबाजी, पॉवर हाउस...

CG News: ​भिलाई में वंदे भारत एक्सप्रेस में फिर पत्थरबाजी, पॉवर हाउस स्टेशन के बीच दूसरी बार ऐसी घटना

370

भिलाई। CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में फिर से पत्थरबाजी हुई है। पत्थर मारने से ट्रेन के सी-6 बोगी की खिड़की का शीशा टूट गया है। पत्थर कहां मारा गया ये पता नहीं चल पाया है। आरपीएफ का कहना है कि दुर्ग से पॉवर हाउस स्टेशन के बीच ही किसी ने पत्थर मारा है।

CG News: जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को नागपुर से बिलासपुर के लिए निकली वंदे भारत हाई स्पीड ट्रेन अपने समय पर शुक्रवार शाम 5.17 मिनट पर दुर्ग स्टेशन पहुंची थी। यहां से शाम 5.23 मिनट पर वह छूटी। इसके बाद जैसे ही ट्रेन पावर हाउस स्टेशन पहुंची तो पता चला कि किसी ने ट्रेन के सी-6 बोगी की खिड़की पर पत्थर मारा है। जिले में पत्थरबाजी की यह दूसरी घटना है।

CG News: इससे पहले 14 दिसंबर को भी वंदे भारत ट्रेन में पत्थर फेंकने से खिड़की का शीशा टूट गया था। आरपीएफ और जीआरपी पिछली घटना में पत्थरबाजी करने के आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। एक बार वंदे भारत ट्रेन को नुकसान पहुंचाकर असामाजिक तत्वों ने आरपीएफ और जीआरपी को चुनौती देने का काम किया है।