ब्रेकिंग: भीमा नदी में मिले 7 शव, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

0
273

 

मुंबई। 7 dead bodies found in Bhima river: महाराष्ट्र के पुणे के दौंड तालुका में भीमा नदी से शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। परगाव इलाके में भीमा नदी के किनारे इस तरह से शवों के मिलने की घटना से हड़कंप मच गया है। पुणे ग्रामीण पुलिस के अधिकारी ने बताया कि दौंड में भीमा नदी से एक परिवार के सात सदस्यों के शव निकाले गए।

7 dead bodies found in Bhima river: जानकारी के अनुसार चार शव 18-21 जनवरी के बीच और 3 अन्य आज निकाले गए। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

7 dead bodies found in Bhima river: जानकारी के अनुसार, स्थानीय मछुआरे बुधवार (18 जनवरी) को परगाव क्षेत्र में भीमा नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक महिला की लाश मिली। इसके बाद वहां शुक्रवार को भी एक व्यक्ति का शव मिला। 21 जनवरी को फिर एक महिला का शव मिला। एक दिन बाद 22 जनवरी को फिर से एक व्यक्ति का शव मिला। यानी पांच दिनों में नदी से कुल चार लाशें मिलीं। एक के बाद एक चार लाशें देखकर हर कोई हैरान रह गया।

7 dead bodies found in Bhima river: इस घटना से पुलिस प्रशासन भी सकते में है। सोमवार रात तक भीमा नदी से दो पुरुष और दो महिलाओं के शव मिले थे। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि सभी शव एक ही परिवार के हो सकते हैं। इसलिए मृतकों के बच्चों के शवों की भी तलाश की जा रही थी। नदी में शवों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।