रायपुर। Big Breaking Killing : राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया है। मृतकों का आज रिशेप्शन था। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर नई बस्ती निवासी मृतक असलम पिता बशीर अहमद की 19 फरवरी को राजातालाब की रहने वाली युवती कहकशा बानो के साथ शादी हुई थी। आज शाम दोनों का रिशेप्शन भी था। रिशेप्शन की तैयारी में दोनों परिवारों के सदस्य थे। इस बीच दोनों ने तैयार होने के लिए कमरे में गए और अंदर में दोनों के बीच लड़ाई होने लगी।