Saturday, June 27, 2026
Home देश दिल्ली आबकारी घोटाला: मनीष सिसोदिया के बाद केसीआर की बेटी से पूछताछ,...

दिल्ली आबकारी घोटाला: मनीष सिसोदिया के बाद केसीआर की बेटी से पूछताछ, ईडी ने 9 मार्च को किया तलब

272

नई दिल्ली/हैदराबाद। Delhi Liquor Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में बीआरएस एमएलसी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को तलब किया है। उन्हें कल 9 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ED हैदराबाद के कारोबारी अरुण रामचंद्रन पिल्लई को कविता के सामने बैठाकर पूछताछ करेगी।

Delhi Liquor Scam: बता दें कि तीन महीने पहले ED ने गुरुग्राम से कारोबारी अमित अरोड़ा को अरेस्ट किया था। अमित ने बयान में TRS नेता के नाम का खुलासा किया था। एजेंसी ने दावा किया था कि कविता साउथ ग्रुप की एक मुख्य लीडर थीं। उन्होंने अन्य कारोबारी के माध्यम से दिल्ली में AAP सरकार के नेताओं को 100 करोड़ रुपए का भुगतान किया।