Tuesday, April 28, 2026
Home छत्तीसगढ़ निकले थे SDM साहब निरीक्षण को औऱ पटवारी की टेबल में मिल...

निकले थे SDM साहब निरीक्षण को औऱ पटवारी की टेबल में मिल गए लाखों रुपए कैश …. हुई ये बड़ी कार्रवाई …

423

दुर्ग। जिले में एक पटवारी पर निलंबन की गाज गिर गई है। SDM ने पटवारी को निलंबित करने के निर्देश दे दिए हैं। दरअसल, कलेक्टर के निर्देश पर SDM निरीक्षण पर निकले हुए थे। इसी बीच वे पटवारी कार्यालय पहुंचे हुए थे। तभी पटवारी की टेबल पर लाखों रूपए कैश मिल गए। SDM ने कैश के स्रोत की जानकारी मांगी तो वे कोई जवाब नहीं दे पाए।

 

काफी पूछताछ के बाद भी जब इसका कोई जवाब नहीं मिला तो SDM ने पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर एसडीएम लक्ष्मण तिवारी ने शिकायत मिलने पर हल्का नंबर 45 कोहका के पटवारी कार्यालय का निरीक्षण किया था। इसी दौरान पटवारी कार्यालय से 5 लाख 26 हजार 305 रुपये मिले थे। जिस पर एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषी पाए जाने पर पटवारी शत्रुघन मिश्रा को निलंबित करने के निर्देश दिया है।