Truck Overturned : खाद्य तेल से लदा ट्रक पलट गया…ग्रामीण लगे लूटने…देखें VIDEO

243

कवर्धा। Truck Overturned : कबीरधाम में खाद्य तेल से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके बाद ग्रामीण तेल लूटने में लगे रहे। यह घटना चिल्फी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 चिल्फी घाटी से 5 किलोमीटर दूर गांव पगवाही की बताई जा रही है।

इधर टैंकर पलटने के बाद तेल टैंकर से बाहर निकलने लगा, जिसे देख तेल लूटने लोगों की भीड़ जमा हो गयी। लोग डब्बा, बाल्टी और बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गये। जिसे जितना तेल मिला बर्तन में भरकर ले गये। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को तेल निकालने से रोका।

जानकारी के मुताबिक ट्रक क्रमांक MP 04 HE 3417 जबलपुर से रायपुर जा रही थी। उसी दौरान चिल्फीघाटी के पास पागवाही मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो तेज रफ्तार होने की वजह से ये हादसा हुआ है। हादसे के बाद से ड्राइवर और कंडक्टर (Truck Overturned) कोई पता नहीं है। जिसकी तालश पुलिस कर रही है। वहीं वाहन मालिक की पतासाजी में जुटे है।