Thursday, March 12, 2026
Home छत्तीसगढ़ Breaking: इधर खदान से कोयला चोरी का VIDEO वायरल,उधर ED ने उद्योग...

Breaking: इधर खदान से कोयला चोरी का VIDEO वायरल,उधर ED ने उद्योग घराने IPS, उद्योगपति समेत कई नेताओं के ठिकानों पर मारी रेड…

814

कोरबा/ रायपुर। एसईसीएल की खदान से कोयला चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद आज सुबह सुबह प्रदेश के उद्योगपति और कद्दावर नेताओ के ठिकाने पर ईडी ने दबिश दी है। ईडी की वापसी के बाद कोल स्कैम का हॉट स्पॉट बने कोरबा के काले कारीबरियो में हड़कंप मच गया है।

 

बता दे कि ईडी ने मंगलवार सुबह-सुबह छत्तीसगढ़ के बड़े ईडी ने उद्योगपति कमल सारडा, के ठिकानों पर छापा मारा। इनके अलावा भिलाई, बिलासपुर व रायगढ़ और कोरबा में भी छापे की खबर है। मंदिर हसौद के पास ग्राम बहनाकाड़ी के जमीन दलाल सुरेश बांदे और वीआईपी करिश्मा अपार्टमेंट में एक सीए के यहां भी ईडी ने दबिश दी है।

मामला कोयला परिवहन घोटाला से जुड़ा हुआ है। बता दें कि इस मामले में इससे पहले ईडी ने आईएएस अधिकारियों समेत कुछ अन्य की 152.31 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति कुर्क की थी।

इनमें सूर्यकांत तिवारी की 65 संपत्तियां, सौम्या चौरसिया (छत्तीसगढ़ सीएम की उप सचिव) की 21 संपत्तियां, आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई, सुनील अग्रवाल और अन्य की 5 संपत्तियां शामिल थीं। कुर्कु संपत्तियों में नकदी, ज्वेलरी, फ्लैट, कोयला वाशर और छत्तीसगढ़ में प्लॉट शामिल हैं।