Wednesday, April 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ Congress leader’s Son : कांग्रेस नेता के बेटे पर जान से मारने...

Congress leader’s Son : कांग्रेस नेता के बेटे पर जान से मारने का आरोप…सामने आया ये वीडियो

459

मनेंद्रगढ़। Congress leader’s Son : नए जिले मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के जनकपुर में कांग्रेस नेता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भरतपुर रविप्रताप सिंह के बेटे शैलेन्द्र सिंह की गुंडागर्दी से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। इलाज के दौरान युवक सुमित शर्मा की शहडोल के जिला अस्पताल में कल मौत हो गई है।

मृतक का मरणासन्न स्थिति में एक वीडियो सामने आया है, जिसमे वह ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रविप्रताप सिंह के बेटे शैलेन्द्र सिंह पर डंडे से सर पर वार करने का आरोप लगा रहा है। घटना 26 मार्च की बताई जा रही है। मृतक सुमित का किसी से बहस हो रहा था उस बीच ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे शैलेन्द्र सिंह उर्फ छोटू वहां पहुंचता है और रंगदारी दिखाते हुए मृतक सुमित पर डंडे से वार कर देता है। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। जनकपुर के अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया जाता है। इस बीच रविवार को मृतक की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उसे शहडोल के जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की मां ने कांग्रेस नेता के बेटे पर गंभीर आरोप लगाई है।

ब्लाक अध्यक्ष पर भी पंचायत सचिव को आत्महत्या के उकसाने का आरोप

बेटे की रंगदारी से पूर्व पिता ब्लाक कांग्रेस भरतपुर अध्यक्ष रविप्रताप सिंह पर भी पंचायत सचिव को आत्महत्या करने पर मजबूर करने का मामला दर्ज है। भरतपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में च्यूल गांव के पंचायत सचिव छत्रपाल ने 22 फरवरी 2022 को फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी थी। मौके पर मृतक के पास से सोसाइड नोट मिला था।

सुसाइड नोट में पंचायत सचिव ने खुदकुशी (Congress leader’s Son) का कारण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, जनपद सीईओ अनिल अग्निहोत्री और पंचायत इंस्पेक्टर राजकुमार पाण्डेय को बताया था। मामला शांत करने के लिए लंबी प्रक्रिया वाले अनुकंपा नियुक्ति का सहारा लिया गया। मृतक के पुत्र को घटना के चंद दिनों में ही अधिकारियों ने अनुकंपा नियुक्ति दे दी ताकि, मामला दब जाए।