Friday, September 25, 2026
Home Uncategorized High Profile Sex Racket : हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़…2 बुजुर्ग...

High Profile Sex Racket : हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़…2 बुजुर्ग महिलाएं चलाती थी देह व्यापार

515

मुंबई। High Profile Sex Racket : मुंबई के अंधेरी वेस्ट के एक पॉश इलाके में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में पुलिस ने दो वरिष्ठ महिलाओं सहित तीन अन्य महिलाओं को गिरफ्तार किया है। साथ ही तीन मॉडल को भी पुलिस द्वारा रेस्क्यू किया गया।

पुलिस ने बताया कि मॉडल को एक रात के लिए 2 से 3 लाख रुपये मिलते थे। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अब पुलिस इस गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों को तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। माना जा रहा है कि इस मामले से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

नोएडा के ओयो होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

बताया जा रहा है कि यह सेक्स रैकेट को बड़े ही हाई प्रोफाइल तरीके से चलता था। अंबोली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपी महिलाओं में से दो आरोपी महिलाएं बुजुर्ग हैं, जिनकी उम्र 65 साल है। ये बॉलीवुड के बड़ी बड़ी पार्टियों में शामिल होती हैं। पार्टी के दौरान ये महिला उन मॉडल और टीवी कलाकार से संपर्क करती हैं, जिन्हें पैसों की जरूरत होती है।

पुलिस ने भंड़ाफोड़ करने के लिए बिछाया जाल

शुरुआत में पुलिस को सूचना मिली थी कि तीनों महिला आरोपी में से एक ने ज्योतिषी होने का दावा करती है। वह कथित तौर पर देह व्यापार में शामिल है। इस सूचना पर मुंबई पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और 5 अप्रैल की रात सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए जाल बिछाया। फिर अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर इलाके में एक इमारत की चौथी मंजिल पर फ्लैट नंबर 405 पर छापेमारी की।

दो बुजुर्ग महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से 65 साल की सुनीता झा, 64 साल की मधु के अलावा 31 साल की ट्विंकल झा सहित तीन महिलाओं को मौके से पकड़ा। आरोपी महिला मुंबई के अंधेरी वेस्ट की एक पॉश इमारत में रहती थी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज (High Profile Sex Racket) किया है।