CG News: मध्याह्न भोजन परोसने में धक्का-मुक्की, गर्म दाल से भरे बर्तन में गिरी 5 साल बच्ची, अस्पताल में भर्ती

192

कांकेर। CG News: कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के प्राथमिक शाला बांसला में मंगलवार को मध्याह्न भोजन वितरण के दौरान गर्म दाल के बर्तन में गिरने के कारण एक छात्रा झुलस गई। छात्रा को निजी अस्पताल में उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

CG News: जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर के प्राथमिक शाला बांसला में मंगलवार को मध्याह्न भोजन वितरण के दौरान रसोईयों द्वारा कतार में लगाकर परोसा जा रहा था। छात्रों की धक्का-मुक्की के कारण कक्षा पहली की पांच साल की छात्रा तेजेश्वरी तांडिया गर्म दाल से भरे बर्तन में गिर गई। छात्रा को गंभीर स्थिति में भानुप्रतापपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कलेक्टर के निर्देश पर उचित उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

CG News:छात्रा की स्थिति खतरे से बाहर

CG News: जिला अस्पताल में उपचार कर रहे डाक्टरों के अनुसार छात्रा की स्थिति खतरे से बाहर है। भानुप्रतापपुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रतीक जैन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मध्याह्न भोजन वितरण करने विद्यालय प्रबंधन को समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिया जाता है। जिस प्रकार से घटना हुई है। मध्याह्न भोजन वितरण करने में लापरवाही बरती गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।