रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले बिरनपुर बिरनपुर हिंसा मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। जिसके बाद भाजपा नेताओं को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें सोमवार 17 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक जवाब मांगा गया है।
0.इन नेताओं को जारी किया गया नोटिस
सुनील एस पिल्लई- प्रदेश आईटी सेल प्रभारी (बीजेपी छत्तीसगढ़ ट्विटर हैंडल)
संजय श्रीवास्तव -भाजपा प्रदेश प्रवक्ता
केदार नाथ गुप्ता -भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष
योगी साहू- मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा
कमल शर्मा- विभाग संयोजक भाजपा युवा मोर्चा
शुभांकर -भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष डीडी नगर
नंदन जैन- कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा
बिट्टू पानीग्रही- भाजपा कार्यकर्ता