Friday, August 21, 2026
Home देश Suicide: ”मैं मरने जा रही हूं पापा, माफ करना”, सुसाइड नोट लिखकर…

Suicide: ”मैं मरने जा रही हूं पापा, माफ करना”, सुसाइड नोट लिखकर…

573

नालंदा। Suicide: नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र में 15 साल की लड़की का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घर में ही उसकी डायरी से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट लिखा गया है कि “मैं अब जीना नहीं चाहती. पापा मुझे माफ कर दीजिएगा. मेरे परिवार ने मुझे हर खुशी दी. जो मांगा, सब कुछ मिला। फिर भी मेरी गलती माफी के लायक नहीं। मैं अपनी इच्छा से जीवन त्याग रही हूं। बताया जाता है कि बीते साल लड़की मानव तस्करी का शिकार हुई थी. इसके बाद से ही वह मानसिक तनाव में थी।

Suicide: सुसाइड नोट में आगे लिखा है, “फिर भी मेरे मम्मी-पापा, चाचा-चाची और सभी परिवार को अपनी किए गलती की वजह से कहीं सर उठा कर जीने लायक नहीं छोड़ा। फिर भी परिवार हमें फूल की तरह मानते हैं। मैं अपनी की गई गलती के कारण पूरे परिवार को उदास देखकर जीना नहीं चाहती हूं। परिवार हमें खुशी देता रहा, फिर भी हम उनके साथ हमेशा धोखा करते रहे, हम जो गलती किए हैं, वह माफी मांगने लायक नहीं है।

Suicide: सुसाइड नोट में आगे लिखा, “इसलिए मैं अपनी इच्छा पूर्वक अपना जीवन त्याग रही हूं. मेरा कोई परिवार दोषी नहीं है। मैं अपनी मर्जी से अपनी जीवन लीला समाप्त करती हूं. हो सके तो पापा हमें माफ कर दीजिएगा। आपकी प्यारी पुत्री.”

Suicide: पिछले साल लापता हो गई थी लड़की

जानकारी के मुताबिक, बीते साल मृतक लड़की लापता हुई थी। उसकी मां ने पिछले साल अक्टूबर महीने में बेटी की अपहरण होने की FIR दर्ज कराई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पूर्णिया से बरामद किया था। लड़की ने कोर्ट में बयान दिया था कि दो लोग उसे अगवा कर ले गए थे और बेच दिया था।