Wednesday, April 22, 2026
Home सामाजिक Eid-ul-Fitr 2023:भारत में दिखा चांद, शनिवार को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

Eid-ul-Fitr 2023:भारत में दिखा चांद, शनिवार को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

219

नई दिल्ली। Eid-ul-Fitr 2023: भारत में चांद नज़र आ गया है। इसलिए अब ईद-उल-फितर 22 अप्रैल को मनाई जाएगी। सऊदी अरब और न्यूजीलैंड ने 21 अप्रैल को ईद का चांद देखा था और इसलिए इन देशों में आज यानी 21 अप्रैल को ईद मनाई गई है।

इंडिया यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद सादिक अली शिहाब थंगल ने पुष्टि की कि आज गुरुवार को अर्धचंद्र नहीं देखा गया। देशभर में 22 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। ईद एक ऐसा समय होता है जब परिवार और दोस्त उत्सव मनाने के लिए एक साथ आते हैं।

ईद-उल फितर रमजान के अंत का प्रतीक है। रमजान एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है और यह दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा मनाया जाता है। यह लोगों के लिए एक विशेष महत्व रखता है। रमजान इस्लामी चंद्र कैलेंडर का नौवां महीना है और इसे साल का सबसे शुभ समय माना जाता है।