Korba: इंटक के अध्यक्ष-महासचिव पर पुलिस केस, मामला कोर्ट में…भारत एल्युमिनियम मजदूर संघ ने मान्यता रद्द करने की मांग…

0
1093

 

0 नेशनल एल्युमिनियम मजदूर संघ (इंटक) के महासचिव मनोज कुमार सिंह ने पंजीयक व्यावसायिक संघ छत्तीसगढ़ को पत्र लिखकर रखी मांग। कहा- कर्मचारी समस्याओं का निराकरण कार्य हो रहा प्रभावित

कोरबा। नेशनल एल्युमिनियम मजदूर संघ (इंटक) के महासचिव मनोज कुमार सिंह ने पंजीयक व्यावसायिक संघ, छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर (छत्तीसगढ़) को पत्र लिखकर भारत एल्युमिनियम मजदूर संघ (इंटक) का मान्यता रद्द करने की मांग की है। श्री सिंह का कहना है कि भारत एल्युमिनियम मजदूर संघ (इंटक) के प्रमुख पदाधिकारी महासचिव एवं कार्यवाहक अध्यक्ष पर बालको थाने में अपराध दर्ज किया गया है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ऐेसे में कर्मचारी समस्याओं से जुड़े मामलों का निराकरण नहीं हो पा रहा है। ऐेसे में संघ का मान्यता रद्द कर कर्मचारियों को राहत की पहल की जानी चाहिए।

पत्र में लिखा गया है कि वर्तमान में प्रतिनिधि संघ भारत एल्युमिनियम मजदूर संघ (इंटक), पंजीयन क्रमांक – 1032, भारत अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड, बालको में प्रतिनिधि संघ होने के नाते सयंत्र में कार्यरत सभी कर्मचारियों से जुड़े समस्याओं या मुद्दों के निराकरण हेतु प्रबंधन से वार्ता करने के लिए अधिकृत है। पर चूंकि प्रतिनिधि संघ के प्रमुख पदाधिकारी महासचिव एवं कार्यवाहक अध्यक्ष के ऊपर भारतीय दंड विधान की धारा-420 तथा धारा-34 के तहत अपराध बालको थाने में दर्ज किया गया है, जो न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है। इसके साथ ही इनके संघ भारत एल्युमिनियम मजदूर संघ (इंटक) में वर्ष 2022 में हुए चुनाव में भी विवाद न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है। इस परिस्थिति में सभी कर्मचारियों के मूलभूत सुविधाओं और समस्याओं का निराकरण ना हो पाना गंभीर चिंता का विषय है। जिसकी वजह से सभी कर्मचारियों में संशय की स्थिति बनी हुई है। इसलिए सभी कर्मचारियों के समस्याओं के निराकरण के लिए नेशनल एल्युमिनियम मजदूर संघ (इंटक) की ओर से निवेदन किया गया है कि प्रतिनिधि संघ भारत एल्युमिनियम मजदूर संघ (इंटक), पंजीयन कमांक 1032 की मान्यता तत्काल प्रभाव से निरस्त कर सभी कर्मचारियों को राहत देने की कृपा करें। साथ ही इसकी सूचना बालको में पंजीकृत सभी संगठनों तथा प्रबंधन को प्रषित करने कहा गया है।

बालको के कर्मचारी संबंध प्रमुख से कहा- प्रतिनिधि संघ से कोई भी वार्ता-अनुबंध न करें

 

नेशनल एल्युमिनियम मजदूर संघ (इंटक) के महासचिव मनोज कुमार सिंह ने एक पत्र कर्मचारी संबंध प्रमुख, भारत अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड, बालको नगर, कोरबा को भी लिखा है। इसमें उन्होंने प्रतिनिधि संघ के पदाधिकारियों के पर आपराधिक मामला दर्ज होने तथा चुनाव विवाद श्रम न्यायालय के समक्ष लंबित होने का हवाला देते हुए प्रतिनिधि संघ से किसी भी तरह की वार्ता या एग्रीमेंट ना करने का आग्रह किया गया है। महासचिव सिंह ने लिखा है कि वर्तमान में प्रतिनिधि संघ भारत एल्युमिनियम मजदूर संघ (इंटक), पंजीयन क्रमांक 1032 के चुनाव को लेकर संगठन में विवाद श्रम न्यायलय के समक्ष विचाराधीन है। इसके साथ ही प्रतिनिधि संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष और महासचिव के उपर भारतीय दंड विधान की धारा 420 तथा धारा 34 के तहत अपराध बालको थाने में दर्ज किया गया है। चूंकि भारत एल्युमिनियम मजदूर संघ (इंटक), पंजीयन क्रमांक 1032 को प्रतिनिधी संघ का दर्जा प्राप्त है तथा संयंत्र में कार्यरत सभी कर्मचारियों से संबंधित वार्ता तथा एग्रीमेंट करने का अधिकार प्राप्त है, लेकिन प्रतिनिधि संघ के पदाधिकारियों के पर आपराधिक मामला दर्ज होने तथा संगठन का चुनाव विवादित होने की वजह से जब तक इनके मामले का निराकरण नहीं हो जाता, तब तक प्रतिनिधि संघ के साथ संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों से संबंधित किसी भी तरह की वार्ता या एग्रीमेंट प्रबंधन द्वारा ना करना न्यायोचित होगा।

 

सभी यूनियन के प्रतिनिधियों को शामिल कर नई कमेटियों का गठन करें

श्री सिंह ने यह भी कहा है कि चूंकि संयंत्र में कार्यरत नियमित कर्मचारियों तथा ठेका श्रमिकों के विभिन्न समस्याएं लंबित है, जिसके निराकरण हेतु पूर्व की भांति सभी यूनियन के प्रतिनिधियों को शामिल कर नई कमेटियों का गठन उपरांत ही कमेटियों का संचालन करें। जिससे संयंत्र में कार्यरत सभी नियमित तथा ठेका श्रमिकों के समस्याओं का समाधान हो सके।