Sunday, September 13, 2026
Home कोरबा Korba : गायकी में कमल को नेशनल में द्वितीय सम्मान, अब अंतर्राष्ट्रीय...

Korba : गायकी में कमल को नेशनल में द्वितीय सम्मान, अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे सुरों का जादू

472

कोरबा। बीते दिन महाराष्ट्र के पुणे में  स्तर की गायकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शास्त्रीय, अर्ध शास्त्रीय और सुगम संगीत वर्ग की प्रतियोगिता में कोरबा के कमल सिंह को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। उन्हें पुरस्कार के साथ संस्था द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया गया है। साथ ही कमल का चयन अंतरराष्ट्रीय गायकी प्रतिस्पर्धा के लिए किया गया है। जिसके तहत आगामी दिसंबर माह में थाईलैंड में होने वाली प्रतिस्पर्धा में वे भाग लेंगे। कमल कोरबा के रंगमहल म्यूजिक एकेडमी में अध्ययन कर रहे हैं, जिसका का संचालन सुधीन दास करते हैं।