Saturday, March 28, 2026
Home देश NEET Result 2023 : नीट रिजल्ट जारी, प्रबंजन और बोरा वरुण ने...

NEET Result 2023 : नीट रिजल्ट जारी, प्रबंजन और बोरा वरुण ने किया टॉप, एक क्लिक पर देखें टॉपर लिस्ट और कटऑफ

414

 

नई दिल्ली। NEET Result 2023 : नीट रिजल्ट 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार नीट में तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने 720 में से 720 अंक हासिल ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। दोनों के 99.999901 परसेंटाइल मार्क्स आए हैं।

NEET Result 2023 : नीट में इस वर्ष 56.21 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए नीट कट-ऑफ 2023 से ऊपर गई है। नीट यूजी की कटऑफ इस बार 720-137 तक पहुंच गई है जबकि पिछले साल यह 715-117 थी।

NEET Result 2023 : अब नीट का परिणाम आने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। नीट काउंसलिंग 2023 ( NEET counselling 2023 ) की सूचना आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी की जाती है।