Sunday, March 15, 2026
Home छत्तीसगढ़ मिशन 2023ः जोगी कांग्रेस का नहीं होगा किसी भी दल के साथ...

मिशन 2023ः जोगी कांग्रेस का नहीं होगा किसी भी दल के साथ विलय, अमित जोगी ने कहा. सामान विचारधारा के दलों के साथ खुले हैं गठबंधन के रास्ते

457

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव पर जनता कांग्रेस जोगी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने बड़ा बयान दिया है। अमित जोगी ने साफ किया है कि किसी भी दल के साथ जोगी कांग्रेस का विलय होगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के लिए सामान विचारधारा के दलों के साथ गठबंधन के रास्ते खुले हैं।

बुधवार को सिविल लाईन स्थित अनुुग्रह सागौन बंगले में पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त तिलक राम देवांगन की अध्यक्षता एवं पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी की उपस्थिति में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक में कोर कमेटी ने सर्व सम्मति से जोगी कांग्रेस का किसी भी दल के साथ विलय करने के प्रस्ताव आने पर उस पर विचार नहीं करते हुए आवश्यकता पड़ने पर समान विचारधारा के दलों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव 2023. लड़ने पर सहमति बनाई गई।

18 जुलाई को विधानसभा घेराव

इस दौरान प्रदेश के जनता की समस्याओं एवं कांग्रेस की वादाखिलाफी को लेकर आगामी मानसूत्र सत्र के पहले दिन 18 जुलाई को विधानसभा घेराव करने का निर्णय लिया गया। जिसमें प्रदेश भर से हजारों की संख्या में बुथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

कोर कमेंटी की बैठक में तिलकराम देवांगन,पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी, महामंत्री महेश देवांगन, जनरैल सिंह भाटिया, ऋचा जोगी, गीतांजली पटेल, संतोष गुप्ता, डाॅ अमीन खान, मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू, छात्र संगठन प्रदेश अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी, बस्तर अध्यक्ष नवनीत चांद, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत कश्यप, राजनांदगांव शहर अध्यक्ष शमसुल आलम आदि उपस्थित थे।