Saturday, September 12, 2026
Home क्राइम Gwalior News : मध्य प्रदेश से फिर आया एक विवादित वीडियो, कार...

Gwalior News : मध्य प्रदेश से फिर आया एक विवादित वीडियो, कार में युवक पिटाई, चटवाए तलवे

474

मध्यप्रदेश. Gwalior News : प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में लिखा सीधी, शिवपुरी के बाद अब डबरा ग्वालियर का वीडियो सामने आया है.

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी युवक पर पेशाब करने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो फिर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में एक युवक के साथ कार में मार पिटाई की जा रही है, वहीं तलवे चाटने का दबाव बनाया जा रहा है. इस वीडियो को कांग्रेस नेता अरुण यादव ने भी ट्वीट किया है.

बता दें प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में लिखा सीधी, शिवपुरी के बाद अब डबरा ग्वालियर का वीडियो सामने आया है. कांग्रेस नेता अरुण यादव ने ट्वीट कर लिखा कि मध्यप्रदेश में गुंडागर्दी जारी है, दलित आदिवासियों के अत्याचार के बाद अब अल्पसंख्यक को कार में किडनैपिंग कर भद्दी गालियां दी, चप्पलों से पीटा और तलवे चटवाए. मामला गृहमंत्री के गृह क्षेत्र डबरा का है, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है. नरोत्तम मिश्रा को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए.