Saturday, May 30, 2026
Home दुर्घटना Breaking News : तेज रफ्तार ट्रक ने नाबालिग को कुचला, मौके पर...

Breaking News : तेज रफ्तार ट्रक ने नाबालिग को कुचला, मौके पर हुई मौत, चालक पुलिस की हिरासत में

313

कवर्धा। Breaking News : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिला में दर्दनाक हादसा हो गया है. यहां ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत हो गई. सड़क खून से लाल हो गई। वहीं, पुरे घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. पोस्टमार्टम के लिए मार्च्युरी भेजा गया है. बताया जा रहा है कि लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम उड़िया कला गांव की घटना। मृतक का नाम जितेंद्र पटेल है. पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है, और मामले की जांच में जुट गई है।