Saturday, March 7, 2026
Home छत्तीसगढ़ Health workers strike postponed : स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, डिप्टी सीएम...

Health workers strike postponed : स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के आश्वासन के बाद फैसला

253

रायपुर। Health workers strike postponed : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दिया है। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने पांच सूत्रीय मांगों पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मिले आश्वासन के बाद कदम उठाया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने रविवार को उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव से उनके निवास में मुलाकात कर अपनी मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और शासन के समक्ष उनकी बातों को रखने का आश्वासन दिया।

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओपी शर्मा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने राज्य के लोगों के हित में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से काम पर लौटने का आग्रह किया थौ उनकी पहल पर चर्चा के बाद हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का निर्णय लिया हैं।