Saturday, March 28, 2026
Home राजनीति Mission 2023: डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के इनकार के बाद मंत्री मोहम्मद...

Mission 2023: डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के इनकार के बाद मंत्री मोहम्मद अकबर बनेंगे कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष, ऐलान जल्द

274

रायपुर। Mission 2023:छत्तीसगढ़ में कांग्रेस इसी साल नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष पद लेने से इनकार के बाद जिम्मेदारी मंत्री मोहम्मद अकबर को दिए जाने की खबर है। हाईकमान की ओर से इस जिम्मेदारी के लिए ऐसे चेहरे की तलाश की गई, जिसकी राजनीतिक समझ तो बेहतर हो। इसका ऐलान जल्द की किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली में हुई बैठक के दौरान ही टीएस सिंहदेव ने ये कह दिया था कि उन्हें घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी ना दी जाए और उसके बाद वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ मौजूद प्रदेश के तमाम नेताओं के बीच हुई चर्चा में अकबर के नाम पर सहमति बनी।

0.क्या कहा था टीएस सिंहदेव ने

टीएस सिंहदेव ने कहा कि, कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष के रूप में तो मैं नहीं रहूंगा। उन्होंने कहा कि अब समय उतना नहीं बचा कि सभी से बात हो सके। सिंहदेव ने कहा कि, मैंने कहा भी है मैं समिति में नहीं रहना चाहूंगा, लेकिन सदस्य के रूप में या फीडबैक देने के लिए मैं हमेशा उपलब्ध हूं।

पिछले विधानसभा चुनाव में सिंहदेव ने ही घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने आम लोगों से बात कर कांग्रेस का मेनिफेस्टो तैयार किया था। जिसके बाद चुनाव में कांग्रेस को बंपर जीत मिली थी।

0.टीएस सिंहदेव के इनकार की वजह

बता दें कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार हमेशा से यहा दावा करती रही है कि घोषणा पत्र के ज्यादातर वादे पूरे किए गए लेकिन इन दावों से टीएस सिंहदेव हमेशा ही असंतुष्ट नजर आए। कई बार उनकी तरफ से ये खुलकर कहा गया कि घोषणा पत्र के ज्यादातर वादे पूरे किए गए लेकिन कई अहम वादे छूट भी गए जिन्हें पूरा करना बेहद जरूरी था। इसमें संविदा, अनियमित और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग सबसे ऊपर थी।