Saturday, March 14, 2026
Home क्राइम Nude Show Breaking : बड़ी खबर…! नग्न प्रदर्शन करने वाले 29 प्रदर्शनकारियों...

Nude Show Breaking : बड़ी खबर…! नग्न प्रदर्शन करने वाले 29 प्रदर्शनकारियों पर बड़ा अपडेट…हत्या का प्रयास-लूट-मारपीट जैसे कई अपराधों में है संलिप्त…यहां देखें डिटेल्स

669

रायपुर। Nude Show Breaking : रायपुर में विधानसभा रोड में नग्न प्रदर्शन करने वाले 29 प्रदर्शनकारियों को रायपुर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में यह भी पाया गया है कि कई आरोपी पूर्व में हत्या का प्रयास, लूट, धोखाधड़ी, मारपीट, बलवा जैसे कई अपराधों में संलिप्त रहे हैं।

आरोपी व्यंकटेश मनहर, जरहाभाठा बिलासपुर के विरूद्ध थाना सिविल लाईन बिलासपुर में अप.क्र. 505/21 धारा 147, 148, 149, 341, 294, 323, 506, 307, 397, 120बी आईपीसी दर्ज़ है।

आरोपी विक्रम जांगड़े, जरहाभाठा बिलासपुर के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में (1) अप.क्र. 99/2011 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि (2) अप.क्र.178/2020 धारा 294, 323, 506, 427, 34 भादवि (3) अप.क्र.1227/2022 धारा 147, 294, 506, 427 भादवि (4) अप.क्र.1290/2022 धारा 147, 419, 420, 447, 448 भादवि दर्ज़ है।

आरोपी संजीत बर्मन, शांति नगर सिविल लाईन बिलासपुर के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में (1) अप.क्र.1127/2011 धारा 147, 294, 506, 427 भादवि (2) अप.क्र.950/2022 धारा 295-ए, 509-ख भादवि, 67 आईटी एक्ट (3) अप.क्र.1290/2022 धारा 147, 419, 420, 447, 448 भादवि दर्ज़ है।

आरोपी अमन दीवाकर, जरहाभाठा बिलासपुर के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में (1) अप.क्र.505/2021 धारा 147, 148, 149, 341, 294, 323, 506, 307, 397, 120बी भादवि (2) अप.क्र.1046/2021 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि.
दर्ज़ है।

आरोपी आशुतोष जानी, जरहाभाठा बिलासपुर के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में (1) अप.क्र.1227/2022 धारा 147, 294, 323, 506, 427 भादवि (2) अप.क्र. 1290/2022 धारा 147, 419, 420, 447, 448 भादवि दर्ज है।

आरोपी विनय कौशल, सिरगिट्टी बिलासपुर, मूल-उमरिया सरगांव के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अप.क्र.1290/2022 धारा 147, 419, 420, 447, 448 भादवि दर्ज है।