Saturday, March 14, 2026
Home क्राइम MP CRIME : मध्य प्रदेश में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को...

MP CRIME : मध्य प्रदेश में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को काटा, फिर की खुदकुशी

291

सिंगरौली। MP CRIME : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया। उसकी मौत हो गई है। इसके बाद आरोपी ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा कि दोनों के चार बच्चे है।

ये दिल दहला देने वाली घटना सिंगरौली जिले के मुहेर गांव में हुई। यहां अर्जुन अपने परिवार के साथ रहता था। उसका आए दिन अपनी पत्नी से किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। घटना सोमवार को हुई। दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि अर्जुन ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसके खुदकुशी कर ली।

बताया जा रहा है कि अर्जुन खैरवार मूल रूप से बरगवां पोंडी का रहने वाला था। वो यहां अपने ससुराल में रहता था और दिहाड़ी मजदूर था। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।